1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Disha Patani Birthday: एक्ट्रेस के लिए क्यों है ये लकी बर्थडे, जानें कैसे करेंगी सेलिब्रेट

Disha Patani Birthday: एक्ट्रेस के लिए क्यों है ये लकी बर्थडे, जानें कैसे करेंगी सेलिब्रेट

 Published : Jun 13, 2019 07:24 am IST,  Updated : Jun 13, 2019 07:33 am IST

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि उन्हें अपना बर्थडे मनाना थोड़ा अजीब लगता है।

Disha Patani - India TV Hindi
Disha Patani Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि उन्हें अपना बर्थडे मनाना थोड़ा अजीब लगता है। अपने बर्थडे प्लान्स के बारे में उन्होंने डीएनए से कहा- ''मुझे बर्थडे अजीब लगता है। एक दिन आपको मैसेज और कॉल से बहुत अटेंशन मिलता है और दूसरे दिन सब खत्म हो जाता है।''

दिशा ने बताया कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने आखिरी बार अपना बर्थडे कब सेलिब्रेट किया था। उन्होंने कहा कि वो 'मलंग' की शूटिंग में बिज़ी होंगी तो शायद देर रात बर्थडे सेलिब्रेट न कर पाएं। ''शायद मैं अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाऊं। बस।''

क्या उनके बर्थडे में टाइगर श्रॉफ भी शामिल होंगे? ''मेरे सच में कोई प्लान्स नहीं हैं। लेकिन पता नहीं, देखती हूं।''

दिशा इसे अपना लकी बर्थडे मानती हैं। ''ये लकी बर्थडे है क्योंकि मैं शूटिंग कर रही हूं।''

वो बॉक्स-ऑफिस पर 'भारत' के अच्छे प्रदर्शन से खुश भी हैं। ''ये बहुत ही पॉजिटिव फिल्म है और इसका मैसेज भी बहुत अच्छा है। मुझे खुशी है कि मेरे परिवारवालों को फिल्म में मेरा रोल अच्छा लगा। उन्हें मुझ पर गर्व है।''

फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने पर उन्होंने कहा- ''मैंने अभी तक बस दो फिल्में ही की हैं इसलिए ये मेरे लिए बड़ी बात है।''

Also Read:

आमिर खान की बेटी ईरा खान ने म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी से रिलेशन किया कंफर्म

कार्तिक आर्यन ने याद किया अपना पहला ऑडिशन, कहा- मेरे को बाहर से ही रिजेक्ट कर दिया था

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की बैट से की पिटाई, एक्टर ने कहा यही रियल है यही रील है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन