आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) ने कंफर्म किया है कि वो म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी (Mishaal Kirpalani) को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की चर्चा लंबे समय से चल रही थी और अब ईरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे कंफर्म भी कर दिया है।
Related Stories
इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन के दौरान एक फैन ने ईरा से पूछा कि क्या वो रिलेशनशिप में हैं। ईरा ने इस पर मिशाल संग अपनी तस्वीर शेयर की और उन्हें टैग भी किया।

ये पहली बार नहीं है, जब ईरा ने मिशाल संग अपनी तस्वीर शेयर की है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
ईरा ने मिशाल का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो गाना गाते नज़र आ रहे थे।
मिशाल भी ईरा संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ईरा के बर्थडे पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ''हैप्पी बर्थडे। आप सिंपल हैं। आप बर्थडे पोस्ट से ही खुश हो जाती हैं।''
'कॉफी विद करण' में आमिर खान ने बताया था कि उनके बच्चे जुनैद और ईरा फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं। जुनैद एक्टर बनना चाहते हैं और ईरा फिल्में बनाना चाहती हैं।
ईरा के बारे में उन्होंने कहा था- ''मुझे पता नहीं कि उसके दिमाग में क्या है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे सिनेमा की दुनिया और फिल्ममेकिंग अच्छी लगती है।''
Also Read:
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की बैट से की पिटाई, एक्टर ने कहा यही रियल है यही रील है
प्रभास ने शेयर किया 'साहो' का नया पोस्टर