दिशा पाटनी (Disha Patani) अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट कर के अपने फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो स्विमिंग पूल में पिंक मोनोकनी में नज़र आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर लोगों के अच्छे कमेंट आ रहे हैं।
Related Stories
एक यूजर ने दिशा की तस्वीर पर लिखा- ''बस करो, दिशू। इतनी भी क्यूट और ब्यूटीफुल तस्वीरें ना डाला करो...कितनी बार हमको दीवाना बनाओगी तुम?''
दिशा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह अली अब्बास जफर की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'भारत' में नज़र आएंगी। फिल्म में उनके अलावा सलमान खान, कटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। फिल्म 5 डून को रिलीज़ होगी। फिल्म में दिशा के कैरेक्टर का नाम राधा है।
दिशा ने सलमान के स्वाभाव की तारीफ करते हुए मुंबई मिरर से कहा था- ''सलमान बहुत स्वीट हैं। वो सबको सहज महसूस करवाते हैं और सबकी मदद करते हैं। मुझे उनसे कभी डर नहीं लगा।''
''उनसे सीखने को बहुत कुछ है। इस स्टेज पर भी वो कड़ी मेहनत करते हैं और अपना 100% देते हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।''
Also Read:
कटरीना कैफ ने बताया वो क्यों सलमान खान की इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक-कमेंट नहीं करतीं
सलमान खान ने हिना खान की Cannes कॉन्ट्रोवर्सी पर एडिटर पर साधा निशाना