1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta ka Ooltah chashmah के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से वापसी करने जा रही हैं दिशा वकानी

Taarak Mehta ka Ooltah chashmah के फैन्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से वापसी करने जा रही हैं दिशा वकानी

 Published : May 10, 2019 09:55 am IST,  Updated : May 10, 2019 09:58 am IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। उनकी पुरानी दयाबेन दिशा वकानी शो में वापसी करने जा रही हैं। जी हां दिशा वकानी शो में फिर से नजर आने वाली हैं।

Taarak Mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta ka ooltah chashmah Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। उनकी पुरानी दयाबेन दिशा वकानी(Disha Vakani) शो में वापसी करने जा रही हैं। जी हां दिशा वकानी शो में फिर से नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा 18 मई से शो को ज्वाइन करेंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा वकानी 18 मई से शो के सेट पर नजर आने वाली हैं। हालांकि दिशा की वापसी की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर दिशा वकानी ने अब शो में वापसी करने का मन बना लिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा फिलहाल शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का इटली से लौटने का इंतजार कर रही हैं। वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टियां मनाने के लिए इटली गए हुए हैं।

आपको बता दें कि दिशा वकानी नवंबर 2017 में अपने पहले बच्चे की मां बनी। इसके बाद से ही दिशा मैटरनिटी लीव पर हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा कि जनवरी में दिशा की कॉन्ट्रैक्ट वाली बात गलत है उनका कॉन्ट्रेक्ट अभी तक खत्म नहीं हुआ है। आज भी वह हमारे शो का हिस्सा हैं। अगर दिशा चाहती हैं हमारे साथ काम करना तो वह टाइम रहते ही शो में वापसी करें सिर्फ इतना ही नहीं यह हम दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

Also Read:

Kasautii Zindagii Kay 2: करण वाही को मिला मिस्टर बजाज का रोल, एरिका फर्नांडिस के ओपोजिट आएंगे नज़र!

रेप के आरोपी करण ओबेरॉय को मिला पूजा बेदी का सपोर्ट, कहा- वो सबसे अच्छे इंसान हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन