1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रेप के आरोपी करण ओबेरॉय को मिला पूजा बेदी का सपोर्ट, कहा- वो सबसे अच्छे इंसान हैं

रेप के आरोपी करण ओबेरॉय को मिला पूजा बेदी का सपोर्ट, कहा- वो सबसे अच्छे इंसान हैं

 Published : May 08, 2019 01:19 pm IST,  Updated : May 08, 2019 02:23 pm IST

करण ओबेरॉय एक महिला ज्योतिषि ने रेप का आरोप लगाया है।

करण ओबेरॉय, पूजा बेदी- India TV Hindi
करण ओबेरॉय, पूजा बेदी Image Source :

मुंबई: ‘बैंड ऑप ब्वॉइज’ (Band of Boys) के सिंगर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' ((Jassi jaissi Koi nahin) से फेमस हुए टीवी एक्टर करण ओबरॉय (Karan Oberoi) को मुंबई पुलिस ने 6 मई को रेप केस में गिरफ्तार किया है। करण पर  एक महिला ज्योतिष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेक ने सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने उन्हें रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। करण मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह यानि जस्सी के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।

इस मामले में अब टीवी एक्ट्रेस पूजा बेदी सामने आई हैं। पूजा ने कहा है- करण उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। वो दयालू हैं और मैं उन्हें काफी वक्त से जानती हूं। महिला से सवाल किए जाने चाहिए उसके तथ्य और बयान साफ नहीं हैं। पूजा महिलाओं के अधिकारों की समर्थक भी हैं। उन्होंने कहा- कई महिलाएं होती हैं जो पुरुषों पर झूठे आरोप लगाती हैं और महिला अधिकारों का फायदा उठाती हैं। यदि कोई महिला किसी पुरुष को आतंकित करने के लिए झूठे आरोप लगाती है तो उसे क्या सजा देनी चाहिए। 

कोर्ट में रो पड़े थे करण ओबेरॉय

सोमवार (6 मई) के दिन करण ओबेरॉय को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद एक्टर को 9 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया। खबर है कि सुनवाई के दौरान करण कोर्ट में ही रो पड़े थे।

करण ओबेरॉय पर क्या आरोप हैं?

ANI के मुताबिक करण के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत सेक्शन 376 (रेप) और 384 (जबरन वसूली) की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुताबिक एक्टर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने एफआईआर के मुताबिक बताया कि ओबेरॉय ने रेप करके इसकी फिल्म बनाने के साथ-साथ पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया और पैसों की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर उसने पीड़ितो का वीडियो रिलीज करने की धमकी दी। खबरों के मुताबिक आज उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Also Read:

आनंद आहूजा ने पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर सोनम कपूर के साथ जूतों की फोटोज की शेयर, देखें तस्वीरें

ऋतिक रोशन से हर हाल में टकराएगी कंगना की फिल्म, नहीं आगे खिसकेगी 'सुपर 30' की रिलीज डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन