1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलंग के सेट से पर शर्टलेस दिखे आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी ने शेयर की फोटो

मलंग के सेट से पर शर्टलेस दिखे आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी ने शेयर की फोटो

 Published : May 05, 2019 10:56 pm IST,  Updated : May 05, 2019 11:01 pm IST

फिल्म मलंग की स्टार दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों मॉरिशस में शूटिंग कर रहे हैं। दिशा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो शेयर की है। जिसमें आदित्य शर्टलेस नजर आ रहे हैं वहीं दिशा स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

मलंग स्टार- India TV Hindi
मलंग स्टार

नई दिल्ली: फिल्म मलंग की स्टार दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों मॉरिशस में शूटिंग कर रहे हैं। दिशा ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो शेयर की है। जिसमें आदित्य शर्टलेस नजर आ रहे हैं वहीं दिशा स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे बड़े स्टार भी हैं। फिल्म मलंग को लेकर आए दिन खबर आती रहती है। हाल ही में फिल्म के स्टार आदित्य रॉय कपूर को लेकर यह खबर आ रही थी कि वह इस फिल्म के लिए 10 किलो वजन बढ़ा रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में आदित्य को दोहरा किरदार निभाना है।

दिशा और आदित्य की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। फोटो में दिशा ब्लैक कलर के स्विमसूट में तो आदित्य शर्टलेस होकर शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में समुद्र का नजारा दिख रहा है। दरअसल ये फोटो दिशा और आदित्य की अगली फिल्म की शूटिंग की है। दोनों फिलहाल मॉरिशस में अपकमिंग फिल्म 'मलंग' की शूटिंग कर रहे हैं। दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर की ये फिल्म रोमांटिक-थ्रिलर होगी। इसका डायरेक्शन 'आशिकी-2' फेम मोहित सूरी कर रहे हैं। दिशा ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिए लिखा, 'किसी स्पेशल चीज के लिए ट्रेनिंग।'

अपकमिंग फिल्म 'मलंग' में आदित्य एकदम अलग लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए वो पहले ही अपना 10 किलो वजन बढ़ा रहे हैं। लेकिन अभी भी उन्हें मस्कुलर के साथ-साथ और भी ज्यादा बल्की लुक चाहिए। आदित्य ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, 'यह बहुत ही इंटेस कैरेक्टर है लेकिन फिल्म शानदार होने वाली है। इसके लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं क्योंकि पहली बार एक एक्शन हीरो का रोल करने वाला हूं।' 

बात दिशा की करें तो वो जल्द ही सलमान खान फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दिशा, सलमान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर की आखिरी फिल्म 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन