1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सलमान खान 'किक 2' में दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे रोमांस?

क्या सलमान खान 'किक 2' में दीपिका पादुकोण के साथ करेंगे रोमांस?

 Published : May 07, 2019 11:23 am IST,  Updated : May 07, 2019 11:29 am IST

सलमान खान इस बार दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। दोनों 'किक 2'में साथ में नजर आ सकते हैं।

Deepika padukone and salman khan- India TV Hindi
Deepika padukone and salman khan

सलमान खान (Salman khan) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है कि कब दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर आएंगे। सलमान खान कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं मगर वह अभी तक दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर नहीं आए है। 'सुल्तान' के दौरान खबरें थी कि फिल्म में अनुष्का शर्मा की जगह दीपिका पादुकोण आरफा का किरदार निभाती नजर आएंगी। मगर ऐसा हो नहीं पाया। मगर अब दीपिका और सलमान खान किक 2 (Kick 2) में साथ में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण और सलमान खान किक के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस के किसी व्यक्ति ने द डेली को बताया कि सलमान खान और दीपिका पादुकोण से किक 2 के मेकर्स बात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण किक के लिए मेकर्स की पहली च्वाइस थी। मगर फिर जैकलीन फर्नांडिस को किक में कास्ट किया गया। किक 2 के लिए दीपिका पादुकोण का किरदार अच्छी तरह से बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण सिर्फ सलमान खान की हीरोइन की तरह काम नहीं कर सकती हैं। उनका किरदार सलमान खान की तरह पॉवरफुल होना चाहिए। साजिद इस पर काम कर रहे हैं।

कई फिल्ममेकर्स दीपिका और सलमान को साथ में फिल्म में लाने की कोशिश कर चुके हैं। मगर अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है।

आपको बता दें किक 2014 में रिलीज हुई थी। जिसमें जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी विलेन की भूमिका निभाते नजर आए थे। किक 2 के लिए हालांकि किसी स्टार ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। पहले खबर आई थी कि 'किक 2' में सलमान खान के अपोजित दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। मगर दिशा ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने से मना कर दिया है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर आया नन्हा शहजादा

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ईशा देओल, शेयर की बेबी शॉवर की फोटो और वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन