1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर आया नन्हा शहजादा

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर आया नन्हा शहजादा

 Published : May 06, 2019 07:29 pm IST,  Updated : May 06, 2019 07:36 pm IST

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्कल के घर नन्हा शहजादा हुआ है। जी हैं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस की पत्नी मेगन मार्कल ने लड़के को जन्म दिया है।

मेगन मार्कल और प्रिंस...- India TV Hindi
मेगन मार्कल और प्रिंस हेरी Image Source : INSTAGRAM

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और एक्ट्रेस मेगन मार्कल के घर नन्हा शहजादा हुआ है। जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस की पत्नी मेगन मार्कल ने लड़के को जन्म दिया है। बता दें कि मेगन मार्कल और प्रिंस हेरी की शादी साल 2018 में हुई थी यह अभी तक कि सबसे बड़ी रॉयल वेडिंग थी। यह शादी लंदन के बकिंगघम पैलेस में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन की यह संतान ब्रिटेन के सिंहासन के सातवें दावेदार होंगे। 

आपको बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्कल की शादी 700 साल पुराने विंडसर कैसल सेंट जॉर्ज चैपल चर्च में मई महीने में ब्रिटिश प्रिंस हैरी से हुई। शादी के दौरान शाही परिवार में तो खुशी दिखी ही साथ ही लंदन सहित ब्रिटेन के कई हिस्सों में शादी का जश्न मनाया गया था। शादी के दौरान कई खास मेहमान भी शामिल हुए। भारत की प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी में शिरकत की। इस शाही शादी में रिश्तेदारों और दोस्तों को मिलाकर शादी में कुल 600 मेहमान शामिल हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन