1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ईशा देओल, शेयर की बेबी शॉवर की फोटो और वीडियो

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ईशा देओल, शेयर की बेबी शॉवर की फोटो और वीडियो

 Published : May 07, 2019 10:42 am IST,  Updated : May 07, 2019 10:42 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी शॉवर होस्ट किया था। जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है।

Esha deol- India TV Hindi
Esha deol Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल(Esha Deol) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बेबी शॉवर होस्ट किया था। सोमवार को होस्ट किए बेबी शॉवर में ईशा की फैमिली, बहन और कई दोस्त पहुंचे थे। ईशा ने अपने पति और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर की फोटो और वीडियो शेयर की हैं।

ईशा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह साल वह समय है दोबारा। 

ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वह अपनी दोस्तों पर फूलों का बुकेट फेंकती नजर आ रही हैं। यह एक रस्म होती है। इस रस्म में जो महिला यह बुकेट कैच करती है अगली बार वह मां बनने वाली होती है।

ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी है। उनकी शादी 2012 में बिजनेसमैन भारत तख्तानी से हुई थी। ईशा और भारत की एक बेटी राध्या भी है। ईशा देओल नो एंट्री, कुछ तो है, धूम जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2015 में ईशा देओल MTV Roadies में भी नजर आई थीं।

Also Read:

मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी के घर आया नन्हा शहजादा

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भारती सिंह का खुलासा, कहा- मैं और मेरे पति हर्ष...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन