1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिशा का जाना तय, प्रोड्यूसर को मिली नई दयाबेन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिशा का जाना तय, प्रोड्यूसर को मिली नई दयाबेन

 Published : Apr 24, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 04:17 pm IST

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जब से दयाबेन शो छोड़कर गई हैं तब से यह शो सुर्खियों में बना हुआ है। 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी(Disha Vakani) के मेटरनिटी लीव पर गई थी। जिसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। अब इस सीरियल को नई दयाबेन मिल चुकी है।

Tarak Mehta ka oolta chasma- India TV Hindi
Tarak Mehta ka oolta chasma

नई दिल्ली: सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जब से दयाबेन शो छोड़कर गई हैं तब से यह शो सुर्खियों में बना हुआ है। 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी(Disha Vakani) के मेटरनिटी लीव पर गई थी। जिसके बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। अब इस सीरियल को नई दयाबेन मिल चुकी है। वैसे तो इस रोल के लिए कई अभिनेत्रियों की चर्चा हो रही है। वहीं रिपोर्ट्स के माने तो टीवी शो चिड़िया घर की अभिनेत्री अमी त्रिवेदी को दया बेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

वहीं हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अमी ने बताया कि मेरे दोस्त और रिश्तेदार मुझसे कहते हैं कि मैं दया बेन के रोल में फिट बैठ सकती हूं। लेकिन शो के प्रोड्यूसर्स ने इस रोल को लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने वरुण धवन के बर्थ डे पर शेयर किया ये पोस्ट, बताया अपना गुरू जी

आगे वो कहती है कि अगर मुझे ये रोल ऑफर होता है तो मैं जरूर इसे करना चाहूंगी। दिशा ने इस रोल के जरिए पूरे देश में पहचान बनाई है। जो भी एक्टर इस रोल को करेगा उसके लिए दिशा की छवि को तोड़कर खुद को उस किरदार में ढालना होगा और दया के रोल को निभाना एक मुश्किल काम होगा। 

ये भी पढ़ें- अगर टीवी पर नहीं देख पाए PM Modi का पर्सनल इंटरव्यू, तो यहां देखिए, हो जाएंगे इमोशनल

स्पॉटबॉय को सूत्रों ने बताया है कि दिशा को मीडिया से पब्लिसिटी चाहिए जिसकी वजह से उन्होंने पुरानी वीडियो शेयर की हैं। मेकर्स ने कहा है कि वह दिशा को वेलकम करेंगे अगर वह कोई भी बात स्वीकार कर नहीं आती हैं। उनका 30 या 35 दिन तक इंतजार किया जाएगा। इसके साथ ही मेकर्स का कहना है कि वह किसी पुराने चेहरे को दयाबेन के रोल में नहीं लाना चाहते हैं इसलिए वह नया चेहरा तलाश रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन