1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने वरुण धवन के बर्थ डे पर शेयर किया ये पोस्ट, बताया अपना गुरू जी

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन के बर्थ डे पर शेयर किया ये पोस्ट, बताया अपना गुरू जी

 Published : Apr 24, 2019 02:09 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 02:13 pm IST

वरुण धवन के बर्थ डे पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही वरुण ने अपने फैन्स का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा है।

Arjun kapoor shares a post for varun dhawan- India TV Hindi
Arjun kapoor shares a post for varun dhawan Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

वरुण धवन (Varun dhawan) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड में उनके कई दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वरुण धवन के खास दोस्त अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन कपूर ने वरुण धवन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- दूसरी मां से मेरे भाई। हमारे गुरुजी, हमारे VDin3D, स्ट्रीट डांसर, कुली और वह बच्चा जो बड़े होने से मना करता है। हैप्पी बर्थ डे वरुण धवन। आशा करता हूं यह साल तुम्हारे लिए शानदार हो। इस फोटो में वरुण धवन और अर्जुन कपूर दोनों की एक पुरानी फ्रेम की हुई फोटो पकड़े नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें वरुण धवन इस साल अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ थाइलैंड गए हुए हैं। उन्होंने अपने फैन्स को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा है। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक फोटो करके सभी का शुक्रिया किया है।

शेयर की हुई फोटो में वरुण धवन किक मारते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बर्थ डे के दिन किक मारते हुए। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण धवन जफर नाम के व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है लेकिन वरुण धवन की एक्टिंग की सभी ने तारीफ की है। अह वरुण धवन सारा अली खान के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को वरुण धवन खुद प्रोडयूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का दूसरा गाना 'Mumbai Dilli Di Kudiyaan' हुआ रिलीज, देखें

अगर टीवी पर नहीं देख पाए PM Modi का पर्सनल इंटरव्यू, तो यहां देखिए, हो जाएंगे इमोशनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन