1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट और CJI से बिना शर्त माफी मांगी, बोले- 'अपने बयान पर पछतावा है...'

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट और CJI से बिना शर्त माफी मांगी, बोले- 'अपने बयान पर पछतावा है...'

 Reported By: Atul Bhatia,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 29, 2026 03:19 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 03:45 pm IST

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट और CJI से बिना शर्त माफी मांग ली है। अवमानना के मामले में संजय राउत ने कहा है कि उन्हें अपने बयान पर पछतावा है और उनके मन में न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है।

Supreme court sanjay raut apologize- India TV Hindi
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी। Image Source : PTI

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अवमानना मामले में माफी मांग ली है। संजय राउत ने कहा है कि वो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) और सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगते है। संजय राउत ने कहा है कि वो स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव या शर्त के माफी मांग रहे है। उन्हें अपने कमेंट पर पछतावा है।वे अपनी टिप्पणियों को किसी भी तरह सही ठहराने या उनका बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है- संजय राउत

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अपने माफीनामे में कहा है कि उनके मन में सुप्रीम कोर्ट और न्यायपालिका के प्रति बहुत सम्मान है। वे मानते हैं कि न्यायपालिका कानून का शासन बनाए रखने, संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें दुख है कि उनकी टिप्पणियों से यह कार्यवाही शुरू हुई।

टिप्पणी से हुई परेशानी का पछतावा- संजय राउत

संजय राउत ने कहा है कि उन्हें अपनी टिप्पणी से हुई परेशानी का पछतावा है। वे मानते हैं कि न्यायपालिका के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलते समय बहुत सावधानी और जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। संजय राउत ने वायदा किया है कि वो भविष्य में न्यायपालिका के बारे में सार्वजनिक बयान देते समय  अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और सोच-समझकर बोलेंगे। वे भविष्य में अधिक सावधानी और संयम बरतेंगे। संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनकी बिना शर्त माफी स्वीकार की जाए, उनके विरुद्ध जारी नोटिस को समाप्त किया जाए और इस कार्यवाही को यहीं खत्म कर दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को पेश होने को कहा था

आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सांसद संजय राउत को निर्देश दिया था कि वह भारत के चीफ जस्टिस और न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर जारी की गई अवमानना ​​की कार्यवाही के सिलसिले में 17 नवंबर को अदालत के पास व्यक्तिगत तौर पर पेश हों। बुधवार को हुई सुनवाई के बाद, राउत ने कहा कि वह इस मामले में दिए गए निर्देश के अनुसार शीर्ष अदालत में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- मैला साफ करने, सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दें- सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

दिल्ली SIR पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल- "पहले से वोटर हैं तो Form-6 क्यों?" चुनाव आयोग से मांगा जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।