1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा को दिया करवा चौथ का गिफ्ट, नई कार देख झूम उठीं एक्ट्रेस

अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा को दिया करवा चौथ का गिफ्ट, नई कार देख झूम उठीं एक्ट्रेस

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 27, 2026 09:50 pm IST,  Updated : Oct 27, 2026 09:50 pm IST

अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ के तोहफे के तौर पर अपनी पत्नी नेहा को एक नई कार गिफ्ट की है। सरप्राइज देखने से पहले नेहा की आंखें बंद थीं और इस पर उनका रिएक्शन बहुत ही प्यारा था।

Arjun Bijlani- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा को कार गिफ्ट की। Image Source : INSTAGRAM/@ARJUNBIJLANI

अर्जुन बिजलानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपनी पत्नी और परिवार को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। करवा चौथ के मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को एक नई कार गिफ्ट की, जिसे देखकर नेहा का रिएक्शन बहुत प्यारा था। इस कपल की शादी 2013 में हुई थी और उनका एक बेटा भी है। अर्जुन अपनी पत्नी को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी उन्होंने करवा चौथ से पहले अपनी पत्नी को लाखों रुपये की कार गिफ्ट करके सरप्राइज दिया।

अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी को गिफ्ट की नई कार

एक्टर अर्जुन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वे अपनी पत्नी नेहा की आंखों पर काला कपड़ा बांधकर उन्हें उनकी नई 'थार रॉक्स' के पास ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस SUV की कीमत 12.52 लाख रुपये से लेकर 23.52 लाख रुपये के बीच है। कार से कवर हटते ही नेहा खुशी से उछल पड़ीं और अपने पति को गले लगा लिया। इसके बाद वे अपनी नई कार में बैठकर घूमने भी निकले। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हैप्पी करवा चौथ, बेबी! उस महिला के लिए एक छोटा सा सरप्राइज, जो हर दिन को खास बना देती है। तुम जिंदगी की सारी खुशियां, सारा प्यार और हर खूबसूरत चीज पाने की हकदार हो। हां, जन्मदिन की भी बहुत-बहुत बधाई, माय लव!'

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी को हुए 13 साल 

अर्जुन और नेहा हाल ही में 'पति, पत्नी और पंगा' का हिस्सा थे, जहां नेहा ने उनके बीच के रिश्ते के बारे में बात की। अर्जुन द्वारा समय-समय पर मजाक उड़ाए जाने के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा, 'हमारी शादी को 13 साल हो चुके हैं और हम बहुत खुश हैं। हमारे बीच ऐसा रिश्ता है जहां एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए हमेशा मीठी-मीठी बातें करना जरूरी नहीं है। हम एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं और इसी वजह से हमें एक-दूसरे को चिढ़ाने, ताने मारने, टांग खींचने और ऐसी बातें कहने की आजादी है, जिन्हें कहने से शायद कोई दूसरा कपल दो बार सोचे!'

अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी की खूबसूरत बॉन्ड

उन्होंने आगे कहा, 'अर्जुन को सास बनने में बहुत मजा आता है और एक बार जब वह शुरू हो जाते हैं तो उन्हें रोकना नामुमकिन है। वह मेरा मजाक उड़ाएंगे, कमेंट्स करेंगे और हमेशा अपनी बात को सबसे ऊपर रखेंगे। लेकिन अगर वह सास बनना चाहते हैं तो मुझे भी वैसी ही 'बहू' बनना पड़ता है, जिसके वह हकदार हैं! उन्हें पता है कि मैं चुपचाप खड़ी होकर मुस्कुराते हुए उनके सारे ताने नहीं सहने वाली। मैं भी उसी अंदाज में उन्हें जवाब देती हूं। हमारे रिश्ते का मजी ही यही है... हममें से कोई भी खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेता और हममें से कोई भी इस दिमागी लड़ाई में हार मानने को तैयार नहीं है! हमारे लिए, यह नोक-झोंक ही प्यार जताने का एक तरीका है।' हाल ही में अर्जुन की पत्नी अपनी एक टी-शर्ट को लेकर विवादों में आ गई थीं। इसके बाद कपल को माफी मांगनी पड़ी थी।​ 

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव स्टोरी

इसी शो के दौरान अर्जुन बिजलानी और नेहा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जहां अर्जुन उनकी खूबसूरती देखकर तुरंत खो गए। एक कॉमन दोस्त ने उन्हें मिलवाया और 'मिले जब हम तुम' के इस एक्टर को नेहा की सादगी बहुत पसंद आई। उन्हें नेहा से तुरंत प्यार हो गया, लेकिन नेहा जो स्वभाव से थोड़ी शांत और रिजर्व्ड थीं। उन्हें अर्जुन के साथ खुलकर बात करने में थोड़ा समय लगा। इस कपल ने 2013 में शादी की और दो साल बाद जनवरी 2015 में उनके बेटे का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें - अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्यों हुआ विवाद? अब माफी मांगकर दी सफाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।