1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार का बेटा आरव अपने हेयर स्टाइल को लेकर हुआ ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

अक्षय कुमार का बेटा आरव अपने हेयर स्टाइल को लेकर हुआ ट्रोल, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

 Published : May 28, 2019 07:47 am IST,  Updated : May 28, 2019 02:01 pm IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया को मां ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

अक्षय कुमारा के बेटे...- India TV Hindi
अक्षय कुमारा के बेटे आरव भाटिया

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का बेटा आरव भाटिया को मां ट्विंकल खन्ना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मां-बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई लेकिन इसी बीच अक्षय के बेटे आरव को उनके हेयर स्टाइल की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया गया। लोगों ने आरव के फोटो के नीचे भद्दे कमेंट किये और एक ने तो यहां तक लिख दिया कि फिल्म 'तेरे नाम' के राधे लग रहे हो। इसके बाद तो लोगों ने कॉमेंट की झड़ी लगा दी। बता दें कि एयरपोर्ट पर ट्विंकल खन्ना और आरव जो तस्वीरें ली गई। उनमें ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव का हाथ पकड़ चल रही हैं। 

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार

बताते चलें कि पिछले साल ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार का बेटा आरव भी बॉलिवुड में एंट्री के लिए तैयार है। हालांकि, इसे लेकर अक्षय या ट्विंकल की ओर से कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं आया। कुछ समय पहले अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे आरव का ध्यान इस वक्त सिर्फ पढ़ाई पर है। 

उन्होंने बताया था कि आरव आगे पढ़ाई लंदन में पूरी करने का प्लान बना रहे हैं। अक्षय ने यह भी बताया था कि उनके बेटे आरव ही उन्हें म्यूजिक के लेटेस्ट ट्रेंड, मूवीज और गैजेट्स के बारे में अपडेट रखते हैं। 

ये भी पढ़ें:

PM Narendra Modi box office collection Day 3: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने वीकेंड में की अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन 

प्रभास की फिल्म 'साहो' का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3D और कंगना रनौत की पंगा का होगा बॉक्स-ऑफिस क्लैश, इस दिन रिलीज़ होंगी दोनों फिल्में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन