वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3D' (Street Dancer 3D) की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब ये फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। पहले ये फिल्म 8 नवंबर, 2019 को रिलीज़ होने वाली थी। अब ये फिल्म कंगना रनौत की 'पंगा' के साथ क्लैश होगी।
Related Stories
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की।

'स्ट्रीट डांसर 3D' में नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी हैं। इसे रेमो डिसूज़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये बॉलीवुड की सबसे महंगी डांस फिल्म कही जा रही है। पहले जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तो कहा जा रहा था कि ये ABCD फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। हालांकि मेकर्स ने बताया कि ये एकदम अलग फिल्म है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल दुबई में चल रही है।
'पंगा' की बात करें तो इसे 'बरेली की बर्फी' की फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी डायरेक्ट कर रही हैं। अश्विनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक भी शेयर किया था, जिसमें कंगना और जसी गिल नज़र आ रहे थे। इसके साथ ही अश्विनी ने फिल्म की रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट भी की थी।
'पंगा' में ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी हैं।
Also Read:
Article 15 Teaser: जाति, धर्म और लिंग का फर्क मिटाने आ गए हैं आयुष्मान खुराना
सनथ जयसूर्या के निधन की फर्जी खबर पोस्ट करके फंसे अरशद वारसी, अभी भी नहीं हटाया पोस्ट
सलमान खान की फिल्म 'भारत' को मिला ट्विटर का इमोजी, एक्टर ने इस तरह कहा शुक्रिया