1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Latest Bollywood News May 24: सिंगर कुमार सानू के अपनी थप्पड़ की कहानी सुनाने से लेकर सलमान खान की शर्टलेस फोटो पर कमेंट तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News May 24: सिंगर कुमार सानू के अपनी थप्पड़ की कहानी सुनाने से लेकर सलमान खान की शर्टलेस फोटो पर कमेंट तक की सारी खबरें

 Published : May 24, 2019 07:57 am IST,  Updated : May 24, 2019 07:57 am IST

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें....

Latest Bollywood news- India TV Hindi
Latest Bollywood news

Latest Bolllywood News May 24: कल प्रधानमंत्री मोदी के एक बार फिर लोकसभा चुनाव जीते के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी। वहीं सलमान खान ने आराम करते हुए और चुनाव का परिणाम देखते हुए शर्टलेस फोटो शेयर की है। जिसपर वरुण धवन ने कमेंट किया है। आजकल स्नैपचैट पर लोग काफी एक्टिव रहने लगे हैं। उनके कई फिल्टर्स का इस्तेमाल करते हैं। आजकल बेबी फेस वाला फिल्टर ट्रेंड में है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की बेबी फिल्टर में फोटो शेयर की है। इसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं।

बॉलीवुड सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा चुनाव 2019 के जीतने पर दी बधाई

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की शानदार जीत पर बॉलीवुड के सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाधाई दी है। इन सितारों में आशा भोसले और रजनीकांत जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। इनके अलावा सोनू सूद, वरुण धवन और रितेश देशमुख ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनकी इस 'शानदार जीत' के लिए बधाई दी। 

 

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की बेबी फिल्टर में फोटो की शेयर​

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है। यह बच्चे के फिल्टर वाली फोटो हैं। यह फिल्टर इन दिनों सोशल मीडिया बहुत वायरल हो रहा है। 

इस फिल्टर का इस्तेमाल कर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका का यह बेबी फिल्टर का इस्तेमाल करके फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका को टैग किया और इमोजी शेयर की।

सलमान खान ने अपनी शर्टलेस फोटो की शेयर, वरुण ने बोला- 18 साल के लग रहे हो

सलमान खान की फिल्म भारत जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। इन दिनों सलमान भारत का प्रमोशन करने में बिजी हैं। कल लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ गए हैं। जिस दौरान सभी की नजरें टीवी पर टिकी हुई थीं। उन्ही में से एक सलमान खान थे। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करके बताया।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- चिल कर रहा हूं और न्यूज देख रहा हूं। स्वच्छ भारत फिट भारत।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन