सलमान खान(Salman khan) की फिल्म भारत(Bharat) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह कटरीना कैफ(katrina kaif) के साथ नजर आने वाले हैं। इन दिनों सलमान भारत का प्रमोशन करने में बिजी हैं। कल लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ गए हैं। जिस दौरान सभी की नजरें टीवी पर टिकी हुई थीं। उन्ही में से एक सलमान खान थे। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करके बताया।
Related Stories
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- चिल कर रहा हूं और न्यूज देख रहा हूं। स्वच्छ भारत फिट भारत।
सलमान खान ने जैसे ही अपनी शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उनके फैन्स ने लाइक और कमेंट की लाइन लगा दी थी। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कैसे पीछे रह सकते थे। वरुण धवन(Varun dhawan) ने सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट किया। वरुण ने कमेंट किया- भाई 18 साल के हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की एक बार फिर से जीत होने पर सलमान खान ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की हार्दिक बधाई। हम इस देश को मजबूत बनाने में आपके साथ खड़े हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
Also Read:
OMG! क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में नजर आएंगी डिंपल कपाड़िया
बाहुबली प्रभास को इंस्टाग्राम में डेब्यू के लिए इस एक्ट्रेस ने किया था राजी