1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली प्रभास को इंस्टाग्राम में डेब्यू के लिए इस एक्ट्रेस ने किया था राजी

बाहुबली प्रभास को इंस्टाग्राम में डेब्यू के लिए इस एक्ट्रेस ने किया था राजी

 Published : May 23, 2019 06:47 pm IST,  Updated : May 23, 2019 06:47 pm IST

बाहुबली अभिनेता प्रभास निजी जिंदगी में एक रिसर्वड व्यक्ति है। वह अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते थे, जो 24x7 आम लोगों को अपने पसंदीदा स्टार तक पहुंचने में मदद करता है। हालाँकि ऐसा लगता है कि अब प्रभास ने भी सोशल मीडिया की इस दुनिया को स्वीकार कर लिया है।

बाहुबली प्रभास- India TV Hindi
बाहुबली प्रभास Image Source : INSTAGRAM

बाहुबली अभिनेता प्रभास निजी जिंदगी में एक रिसर्वड व्यक्ति है। वह अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहते थे, जो 24x7 आम लोगों को अपने पसंदीदा स्टार तक पहुंचने में मदद करता है। हालाँकि ऐसा लगता है कि अब प्रभास ने भी सोशल मीडिया की इस दुनिया को स्वीकार कर लिया है। सुनने में आया है कि प्रभास की साहो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ही वो शख्श है जिसने प्रभास को इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के लिए राज़ी किया था।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “इस फिल्म के निर्माण के दौरान श्रद्धा और प्रभास अच्छे दोस्त बन गए हैं। श्रद्धा फोटो-शेयरिंग साइट पर बहुत सक्रिय है और उन्होंने ने प्रभास को आश्वस्त किया कि प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहने के लिए यह शानदार मंच है।"

खैर, अब जब प्रभास इंस्टाग्राम पर सक्रिय हो गए हैं, तो उनके प्रशंसकों ने श्रद्धा को धन्यवाद दिया है जिसकी वजह से वह अपने पसंदीदा स्टार तक पहुंच बनाने में सक्षम हैं।

ब्लॉकबस्टर हिट "बाहुबली" फ्रैंचाइजी के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, अब साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म "साहो" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत "साहो" सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन