दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते हैं और कई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है। यह बच्चे के फिल्टर वाली फोटो हैं। यह फिल्टर इन दिनों सोशल मीडिया बहुत वायरल हो रहा है।
Related Stories
इस फिल्टर का इस्तेमाल कर कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका का यह बेबी फिल्टर का इस्तेमाल करके फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने दीपिका को टैग किया और इमोजी शेयर की।
आपको बता दें इन रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं। उनकी फिल्म '83' की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका नजर आ सकती हैं। वह कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। 'छपाक' में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आने वाले हैं।
Also Read:
सलमान खान ने की शर्टलेस फोटो शेयर, वरुण ने बोला- 18 साल के लग रहे हो
किशोर कुमार की बायोपिक में उनका रोल निभाते नजर आएंगे अदनान सामी?