मुंबई: मशहूर सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में सिंगर अदनान सामी उनका रोल प्ले करते नजर आएंगे। सोर्स के मुताबिक अदनान इस रोल के लिए चुन लिए गए हैं। अदनान खुद एक बेहतरीन सिंगर हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि वो इस रोल के लिए फिट रहेंगे।
Related Stories
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में किशोर कुमार के लिए वो खुद गाएंगे। अदनान किशोर कुमार के गानों को रिक्रिएट करके गाएंगे। इससे पहले अदनान सामी रियलिटी शो द वॉइस में किशोर कुमार का क्लासिकल गाना गा चुके हैं। जिसकी काफी तारीफ हुई थी और वो गाना खूब वायरल भी हुआ था।
पहले कहा जा रहा था कि निर्देशक अनुराग बसु अपनी फिल्म बर्फी के स्टार रणबीर कपूर को लेकर यह फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन वो प्रोजेक्ट कभी बाहर नहीं आया। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का अनाउंस जल्द किया जाएगा।