1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी और पत्नी के साथ ईशा अंबानी के रिसेप्शन में पहुंचे सिंगर अदनान सामी, देखिए तस्वीरें

बेटी और पत्नी के साथ ईशा अंबानी के रिसेप्शन में पहुंचे सिंगर अदनान सामी, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 14, 2018 09:11 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 09:19 pm IST

अदनान सामी अपनी बेटी और पत्नी के साथ रिसेप्शन पर पहुंचे हुए हैं।

अदनान सामी- India TV Hindi
अदनान सामी

मुंबई: ईशा अंबानी का रिसेप्शन आज मुंबई में मुकेश अंबानी के जियो गार्डन में हो रहा है। इस रिसेप्शन में कई सितारे पहुंच रहे हैं। अदनान सामी भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचे हुए हैं। अदनान की बेटी सफेद रंग की फ्रॉक में बेहद खूबसूरत लग रही है।

अदनान सामी
अदनान सामी

अदनान सामी
Image Source : YOGEN SHAHअदनान सामी

रिसेप्शन से दूल्हा और दुल्हन की भी तस्वीरें सामने आ गई हैं। गोल्डन लहंगे में ईशा बेहद अच्छी लग रही हैं।

ईशा-आनंद
ईशा-आनंद

ईशा-आनंद
ईशा-आनंद

पूरा अंबानी परिवार रिसेप्शन के लिए तैयार है और मेहमानों का स्वागत कर रहा है।

अंबानी परिवार
अंबानी परिवार

नीता अंबानी इस मौके पर पिंक और गोल्डन लहंगे में नजर आईं।

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में हो रहा है। वहां की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। रिसेप्शन का ड्रेस कोड भी रखा गया है। पार्टी का ड्रेस कोर्ड कुछ हटके फॉर्मल रखा गया है। इसके साथ ही अंबानीज ने अपने मेहमानों के लिए म्यूजिकल कॉनसर्ट भी होस्ट किया है। फैन्स अपने सेलेब्रिटीज को फॉर्मल में देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये रहा रिसेप्शन के लिए तैयार जियो गार्डन

रिसेप्शन के कार्ड में ईशा और आनंद मे हाथ से लिखा लेटर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने ग्रैंडपेरेंट्स के साथ रिश्ते का बारे में बताया है और उनकी जिंदगी बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में बताया है।

ईशा और आनंद की शादी से पहले उदयपुर में भी संगीत और बाकि फंक्शन रखे गए थे। 8 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की संगीत सेरेमनी थी। जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार के साथ शाहरुख, आमिर और सलमान सभी ने डांस किया।इनके अलावा रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक, ऐश्वर्या-अभिषेक, शाहरुख-गौरी समेत तमाम कपल ने डांस किया।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन