1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, 'सिंबा' होगी ब्लॉकबस्टर हिट

 Published : Dec 14, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 12:47 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिस पर दीपिका पादुकोण ने कुछ कहा है।

Deepika and Ranveer- India TV Hindi
Deepika and Ranveer Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी, पार्टी सभी के बाद अब रणवीर सिंह वापस काम पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में रणवीर सिंह के साथ 'सिंबा' की पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से लगी हुई है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के लिए कुछ कहा है। दीपिका ने कहा है कि उनके पति रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सिम्बा' ब्लॉकबस्टर होगी। 

दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में कहा, "मुझे लगता है कि यह फिल्म बेहद सफल होगी। इसलिए, हम अभी सिर्फ फिल्म की रिलीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उसके बाद हम हनीमून और जन्मदिन के बारे में सोचेंगे।"

'सिम्बा' के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर ने उल्लेख किया था कि उन्होंने दीपिका को फिल्म के कुछ हिस्से दिखाए थे और उन्होंने कहा था, 'हॉट लग रहा है'। गुरुवार को दीपिका ने भी यही दोहराते हुए कहा, "हां जब मैंने ट्रेलर देखा था तब यही कहा था। मुझे यह बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने कहा, "यह रोहित शेट्टी की फिल्म हैं और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उनके साथ काम करके मजा आया, लेकिन साथ ही मैं यह कहना चाहती हूं कि 'सिम्बा' ब्लॉकबस्टर होगी।"

सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी नजर आने वाली हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। सिंबा में रणवीर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं।

आपको बता दें दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को इटली के लेककोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी दो रीति-रिवाजों से की गई थी। 14 नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से हुई थी तो वहीं 15 दिसंबर को सिंधी रीति-रिवाजों से की गई।

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कहा, भीग गईं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की पलकें

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, 20 दिसंबर को मुंबई में है पार्टी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन