1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' हुआ खत्म, एकता कपूर और स्मृति ईरानी हुईं भावुक, सेट की यादें की शेयर

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' हुआ खत्म, एकता कपूर और स्मृति ईरानी हुईं भावुक, सेट की यादें की शेयर

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 21, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 04:57 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का अंतिम एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया था। 450 एपिसोड के बाद शो के खत्म होने पर एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने इमोशनल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सेट से जुड़ी अपनी कुछ यादें भी शेयर की हैं।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को भावुक विदाई दी, जिसका आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित हुआ। फिनाले में विरानी परिवार को अपने दो दुश्मनों मंदिरा और तृप्ति को हराने के लिए एक साथ आते दिखाया गया। इन किरदारों को अचिंत कौर और सुवर्णा झा ने निभाया था। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 450 एपिसोड के बाद खत्म हो चुका है, जिसने कास्ट को भी भावुक कर दिया है।

एकता कपूर ने शेयर किया 'क्योंकि' का इमोशनल वीडियो

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बीते सालों के कुछ खास पल दिखाए गए हैं। वीडियो शेयर करते हुए, प्रोड्यूसर ने कैप्शन में लिखा, 'आज क्योंकि का आखिरी एपिसोड है! कुछ विदाई बहुत मुश्किल होती हैं, लेकिन मेरे दिल में 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। इसी शो ने मुझे आज जो मैं हूं, वह बनाया है। अब उस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे हमें 167 एपिसोड तक करना था, लेकिन हमने इसके 450 एपिसोड किए। मेरे 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। फिर मिलेंगे।'

'क्योंकि' खत्म होने पर स्मृति ईरानी हुईं भावुक

स्मृति ईरानी ने भी फिनाले के बाद एक भावुक नोट लिखा। पर्दे के पीछे के पलों वाले वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह भावनाओं के एक रोलर कोस्टर जैसा था। इसमें यादें बनीं, पुरानी कहानियां फिर से ताजा हुईं और एक ऐसे सफर में नए अध्याय जुड़े, जिसने जिंदगी के जाने-पहचाने और अनजाने, दोनों तरह के पहलुओं को सामने रखा।'

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का अंत कैसे हुआ?

आखिरी एपिसोड में तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर (अमर उपाध्याय) ने मंदिरा के झूठ और शांतिनिकेतन (परिवार के घर) पर कब्जा करने की उसकी साजिश का पर्दाफाश किया। इस नाटकीय टकराव का अंत 'रावण दहन' के साथ हुआ, जो मंदिरा के अंत का प्रतीक था। आखिरी सीन में पूरा विरानी परिवार दिवाली मनाता हुआ दिखाई देता है, जबकि बैकग्राउंड में 'मेरे घर राम आए हैं' गाना बज रहा होता है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के कुल एपिसोड

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लिए मूल रूप से 167 एपिसोड तय किए गए थे, लेकिन यह कुल 450 एपिसोड तक चला। इसे 29 जुलाई 2025 को स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू किया गया था। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' साल 2000 में अपने प्रीमियर के कुछ समय बाद ही एक सांस्कृतिक घटना बन गया था। 2025 में इसकी वापसी ने लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

ये भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' होगा ऑफ एयर, तुलसी-मिहिर की कहानी का होगा अंत, 'अप्सरा' लेगा शो की जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।