रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' का दूसरा गाना 'तेरे बिन' रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह और सारा अली खान का रोमांस नजर आ रहा है। इस गाने का ऑरिजनल वर्जन नुसरत फतह अली खान का है। अभी तक इस गाने को कई सिंगर्स गा चुके हैं।
Related Stories
'सिम्बा' में इस गाने के लिए अपनी आवाज तनिष्क बागची, राहत फतह अली खान ने दिया है। देखें गाना:
सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का वीडियो शेयर किया है।
इस गाने की शूटिंग स्विट्जरलैंड में हुई है। सारा ने शूटिंग के समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं।
इसके पहले 'सिम्बा' का पहला गाना 'आंख मारे' रिलीज हुआ था, जो 1996 में आई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' का था। यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया है।
फिल्म में रणवीर भ्रष्ट पुलिस वाले की भूमिका में हैं। मेकर्स के मुताबिक, सारा के कारण ही रणवीर का कैरेक्टर भ्रष्टाचार से सच्चाई के रास्ते पर आएगा।
'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी। यह सारा की दूसरी फिल्म है। सारा ने 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। 7 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने चार दिन में भारत में 32 करोड़ रूपये की कमाई की है।
Also Read:
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सिख रीति-रिवाज से भी रचाई शादी, देखें Inside Photos और Videos
फिल्ममेकर तुलसी रामसे ने दुनिया को कहा अलविदा, 'वीराना' फिल्म को किया था डायरेक्ट
आलिया भट्ट से ट्विटर यूजर ने पूछा- 'क्या आपको आलिया कपूर कह सकते हैं', पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब