1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं रहे हॉरर फिल्मों के किंग रामसे ब्रदर्स के तुलसी रामसे, 'वीराना' जैसी फिल्मों को किया था डायरेक्ट

नहीं रहे हॉरर फिल्मों के किंग रामसे ब्रदर्स के तुलसी रामसे, 'वीराना' जैसी फिल्मों को किया था डायरेक्ट

 Published : Dec 14, 2018 12:04 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 01:48 pm IST

वीराना और पुराना मंदिर जैस फिल्म बनाने वाले तुलसी रामसे का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Tulsi Ramsay- India TV Hindi
Tulsi Ramsay Image Source : FACEBOOK

'वीराना' जैसी कई हॉरर फिल्म बनाने वाले तुलसी रामसे का 74 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। उन्होंने होटल, 'पुराना मंदिर', 'तहखाना' , 'वीराना', 'बंद दरवाजा' जैसी कई फिल्मों के साथ 'द जी हॉरर शो'  डायरेक्ट किया था। हालांकि उनके देहांत की अभी तक असली वजह पता नहीं है।

तुलसी रामसे के छ भाई हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों की शुरुआत लो बजट वाली हॉरर फिल्म से की थी। इसके साथ ही उनकी स्क्रिप्ट बहुत लंबी नहीं हुआ करती थी। वह बहुत ही खुशनुमा इंसान थे। रामसे ब्रदर्स 70-80 के दशक में हॉरर फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते थे।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन