1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदनान सामी ने बताया बेटी के पैदा होने के बाद कैसे बदल गई उनकी जिंदगी

अदनान सामी ने बताया बेटी के पैदा होने के बाद कैसे बदल गई उनकी जिंदगी

 Published : Jan 31, 2019 12:16 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 12:16 pm IST

 बॉलीवुड गीतकार-संगीतकार अदनान सामी का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी मेदिना सामी खान के लिए खरीदारी करना बहुत पसंद है और उनके जीवन में मेदिना के आने से एक व्यक्ति के तौर पर उनका जीवन बदल गया है।

Medina- India TV Hindi
Medina

मुंबई: बॉलीवुड गीतकार-संगीतकार अदनान सामी का कहना है कि उन्हें उनकी बेटी मेदिना सामी खान के लिए खरीदारी करना बहुत पसंद है और उनके जीवन में मेदिना के आने से एक व्यक्ति के तौर पर उनका जीवन बदल गया है। सामी ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, "मेदीना के जन्म ने सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, कहीं ना कहीं मेरा जीवन भी बदल दिया है। मैं बदल गया हूं। मैं उसके लिए लगातार खरीदारी करना पसंद करता हूं। मैं छोटी बच्चियों के नवीनतम फैशन पर ध्यान देता हूं और उसके अनुसार उसकी ड्रेस खरीदता हूं।"

गायक ने कहा, "मुझे बताया गया था कि बेटियां विशेष होती हैं और पिता-बेटी का संबंध बहुत अलग होता है। मेदिना के मेरे जीवन में आने से पहले मुझे नहीं पता था कि जीवन इतना अविश्वसनीय है।" 

मेदिना का जन्म 10 मई, 2017 को हुआ था। गायक इन दिनों म्यूजिक रिएलिटी शो 'द वॉइस' पर प्रतिभाओं को निखारने में लगे हैं। यह शो तीन फरवरी से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन