1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी का बीच हॉलिडे, फ्लॉन्ट किया 'मॉमी ग्लो', पति सिद्धार्थ और बेटी सराया के साथ कर रहीं एंजॉय

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी का बीच हॉलिडे, फ्लॉन्ट किया 'मॉमी ग्लो', पति सिद्धार्थ और बेटी सराया के साथ कर रहीं एंजॉय

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 11, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 02:00 pm IST

अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब वेकेशन पर निकल गए हैं। दोनों अपनी नन्ही बेटी साराया के साथ फैमिली हॉलिडे पर निकले हैं, जिसकी झलकियां कियारा ने खुद साझा की हैं।

kiara advani- India TV Hindi
सिद्धार्थ-सराया संग वेकेशन पर कियारा आडवाणी। Image Source : INSTAGRAM/@KIARAALIAADVANI

कियारा आडवाणी पिछले दिनों एक खास वजह से चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और अब दोनों अपनी बेटी सराया के साथ फैमिली वेकेशन पर निकल गए हैं। जी हां, प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी इन दिनों छुट्टियों का मजा उठा रही हैं, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। यही नहीं इन तस्वीरों के जरिए कियारा ने बेटी के साथ बिताए खास पलों की भी झलक दिखाई है। ये तस्वीरें कियारा ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद ही शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग लोकेशन में दिखाई दे रही हैं।

सिद्धार्थ-सारायाह के साथ वेकेशन पर कियारा

कियारा आडवाणी ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में उन्हें पीले रंग की बिकिनी में पूल के में एंजॉय करते देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह गुलाबी रंग की स्वेटर पहने धूप सेंकते हुए नजर आ रही हैं।एक फोटो में कियारा मेकअप करती तो वहीं एक में सनग्लासेस पहने सेल्फी ले रही हैं। कियारा ने अपने एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए शीशे के सामने सेल्फी ले रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में  रेत पर परिवार के पैरों के निशानों देखने को मिले तो वहीं एक में सराया के रेत से सने पैर नजर आए।

तस्वीरों पर यूजर्स के रिएक्शन

सिद्धार्थ और कियारा की इन तस्वीरों पर अब सोशल मीडिया यूजर भी रिएक्ट किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। किसी ने कियारा की फिटनेस की तारीफ की तो किसी की निगाहें उनके मामा ग्लो पर टिक गईं। तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- "ममा ग्लो, चेहरे पर चमक साफ नजर आ रही है।" दूसरे ने लिखा, 'मामा आडवाणी का ग्लो तो देखो।' वहीं कुछ ने कियारा-सिद्धार्थ से अपनी बेटी सराया की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट की। सोशल मीडिया यूजर सिद्धार्थ-कियारा और सारायाह की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सिद्धार्थ-कियारा की बेटी सराया का जन्म

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल नवंबर में सराया का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही कियारा ने काम पर वापसी कर ली थी और इस साल यश स्टारर 'टॉक्सिक' में दिखाई दीं। इस फिल्म में उन्होंने नादिया का रोल निभाया था और इसे अपने 'करियर को नई दिशा देने वाला' बताया था। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई इसे वो रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी।

सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की बात करें तो 'शेरशाह' से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात 2021 में आई वॉर ड्रामा फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। इसके बाद कपल ने 7 फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की और नवंबर 2025 में अपनी बेटी सराया का इस दुनिया में स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः 'रामायण' के 39 साल बाद फिर साथ आ रहे अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया, नई फिल्म में बने पति-पत्नी, OTT पर रिलीज होगी 'नोटिस'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।