1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से टल गई तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' की रिलीज डेट

इस वजह से टल गई तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' की रिलीज डेट

 Published : May 24, 2019 04:49 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:51 pm IST

प्रभु देवा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म 'देवी 2' के साथ टकराव से बचाने के लिए फिल्म के रिलीज डेट को पीछे कर दिया है।

तमन्ना भाटिया- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया

मुंबई: प्रभु देवा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'खामोशी' 31 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म 'देवी 2' के साथ टकराव से बचाने के लिए फिल्म के रिलीज डेट को पीछे कर दिया है। इस फिल्म में तमन्ना एक मूक और बधिर लड़की के किरदार को निभा रही हैं।

एक बयान में ऐसा कहा गया कि यह कदम इसलिए लिया गया ताकि दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर समान सफलता मिले। पीवाईएक्स फिल्म के सौरभ मिश्रा ने कहा, "14 जून का विकल्प हमारे लिए सबसे बेहतर था और यह कलाकारों और वितरकों द्वारा लिया गया एक सामूहिक निर्णय था।"

उन्होंने आगे कहा, "जब तमन्ना और प्रभुदेवा ने इस बदलाव के बारे में सुझाव दिया तो हम तुरंत इस पर सहमत हो गए क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि दर्शकों को दो फिल्मों में से किसी एक को चुनना पड़े और दोनों ही फिल्मों में कलाकार भी एक हैं।"

'देवी 2' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह साल 2016 में आई फिल्म 'देवी' का सीक्वेल है। इस फिल्म में प्रभुदेवा, तमन्ना, नंदिता स्वेथा, डिंपल हयाती, कोवई सरला, आरजी बालाजी और सप्तगिरि जैसे कलाकार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन