1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ssharad Malhotra-Ripci Bhatia Wedding: शरद और रिप्सी की मेहंदी और संगीत की इनसाइड फोटोज

Ssharad Malhotra-Ripci Bhatia Wedding: शरद और रिप्सी की मेहंदी और संगीत की इनसाइड फोटोज

 Published : Apr 20, 2019 09:36 am IST,  Updated : Apr 20, 2019 09:41 am IST

शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया के संगीत और मेहंदी फंक्शन की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं।

Pre-wedding function of Ssharad malhotra and ripci bhatia- India TV Hindi
Pre-wedding function of Ssharad malhotra and ripci bhatia Image Source : INSTAGRAM

'कसम तेरे प्यार की' सीरियल के एक्टर शरद मल्होत्रा(Ssharad malhotra) रिप्सी भाटिया(Ripci Bhatia) के साथ शादी के बंधने जा रहे हैं। शादी 20 अप्रैल यानि आज मुंबई में होने जा रही है। ग्रैंड वेडिंग से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे मेहंदी और संगीत रखा गया। जिसे शरद मल्होत्रा के टीवी इंडस्ट्री के खास दोस्तों ने अटेंड किया। प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

संगीत सेरेमनी में शरद मल्होत्रा ने वाइन कलर की शेरवानी और रिप्सी भाटिया ने गोल्डन एंबरॉइड्री वाला लहंगा पहना था। इस फंक्शन को शरद के खास दोस्त अदा खान ने अटेंड किया।

Ada khan at ssharad malhotra pre wedding function
Ada khan at ssharad malhotra pre wedding function

India Tv Anchor charul malik at ssharad malhotra pre wedding function
India Tv Anchor charul malik at ssharad malhotra pre wedding function

शरद और रिप्सी ने रोमांटिक गाने पर डांस भी किया।

शरद मल्होत्रा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका सेंघर धिर ने अपने पति के साथ सेरेमनी अटेंड की।

मेहंदी के फंक्शन में रिप्सी भाटिया ने रॉयल ब्लू कलर का लहंगा और फूलों की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं शरद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। 

Also Read:

सुरवीन चावला ने बेटी को दिया जन्म, शेयर की तस्वीर

'नागिन 3' में मौनी रॉय आ सकती हैं नजर, एकता कपूर ने शेयर किया फिनाले प्रोमो 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन