A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने शेयर की मां संग फोटो, कहा: कभी इस तरह नहीं चाहता था...

जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने शेयर की मां संग फोटो, कहा: कभी इस तरह नहीं चाहता था...

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर मां अरुणा भाटिया को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

akshay kumar shares picture with mother aruna bhatina on his birthday - India TV Hindi
Image Source : INSTA: AKSHAY KUMAR अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर हुए भावुक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का आज 54वां बर्थडे है। भले ही ये खुशी का पल है, लेकिन उनके लिए आज का दिन दुखद होगा, क्योंकि उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी मां अरुणा भाटिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज इस खुशी के पल में उनकी मां शामिल नहीं हैं। अक्षय ने अपने बर्थडे पर मां के साथ पुरानी फोटो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है।   

अक्षय कुमार ने अपनी मां अरुणा भाटिया के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मां उन्हें प्यार से गाल पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- 'कभी इस तरह नहीं चाहता था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। संवेदना प्रकट करने और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिंदगी चलती रहती है।'

Akshay Kumar Birthday: अपने परिवार के लिए बहुत कमिटेड हैं अक्षय कुमार, देखिए फैमिली संग प्यारी तस्वीरें

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बीते बुधवार की सुबह निधन हो गया था। उन्होंने ट्विटर पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- "वो मेरा अहम हिस्सा थीं और आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है।" उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन शांति से हुआ। उन्होंने आगे लिखा था- "मेरी मां.. श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया से चली गईं और दूसरी दुनिया में जाकर मेरे पिता के साथ मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहा है। ओम शांति।" 

अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर अभिनेता बीते सोमवार को देश लौटे थे। वह ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे। उनकी मां का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में अभिनेता रितेश देशमुख, साजिद खान, रोहित शेट्टी और रमेश तौरानी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। फिल्म जगत में अक्षय के सहयोगियों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट किया।

(PTI/IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News