1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ओलम्पिक में दिए जाने वाले पदक पर बोले खिलाड़ी अक्षय कुमार

ओलम्पिक में दिए जाने वाले पदक पर बोले खिलाड़ी अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ की सफलता का जश्न का मना रहे हैं। फिलहाल पूरी दुनिया में ओलम्पिक को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ की सफलता का जश्न का मना रहे हैं। फिलहाल पूरी दुनिया में ओलम्पिक को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है। इसे लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि ओलम्पिक जैसी प्रतियोगिताओं में सिर्फ पदक ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वित्तीय पुरस्कार प्रदान कराना भी जरूरी है।

इसे भी पढ़े:- 

अक्षय ने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'रुस्तम' की सफलता पर कहा, "प्रमाण पत्र जीतना या पदक पाना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन आपको ऐसा नहीं लगता कि पैसे प्राप्त करना अधिक व्यावहारिक है? क्योंकि मुझे लगता है जो लोग इसमें भाग लेते हैं उनमें से ज्यादातर गरीब परिवार से हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने कई बार देखा है कि कुछ लोग अपने पदक बेचकर पैसा लेना चाहते हैं और आपने इस तरह की कई कहानी सुनी होगी, इसलिए बेहतर है कि जब आप किसी को सम्मानित करें तो उसे सिर्फ पदक नहीं बल्कि पैसे भी दें, यह जरूरी है क्योंकि जीवन में आपको व्यावहारिक होने की जरूरत है।" रियो ओलंपिक 21 अगस्त को समाप्त होगा, जिसमें भारत ने अब तक कोई पदक प्राप्त नहीं किया है।

अक्षय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रुस्तम में वह पहली बार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में दिखे हैं। इसमें उनके साथ इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जन बाजवा भी अह्म किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है।

Latest Bollywood News