1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रुस्तम’ के बाद अक्षय ने जारी किया अगली फिल्म का पोस्टर

‘रुस्तम’ के बाद अक्षय ने जारी किया अगली फिल्म का पोस्टर

 Published : Aug 16, 2016 08:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 08:51 am IST

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ को दर्शकों दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के बाद अब अक्षय अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ को दर्शकों दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के बाद अब अक्षय अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है। अभिनेता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि वो फिल्म निर्माता नीरज पांडे के साथ अपनी आनेवाली फिल्म ‘क्रैक’ में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- 

इससे पहले ये दोनों ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन नीरज ने किया था। वही नीरज ‘रुस्तम’ के निर्माता हैं। नीरज ‘क्रैक’ के निर्माता और निर्देशक खुद रहेंगे। नीरज और अक्षय ‘बेबी’ की अगली कड़ी में भी साथ काम करेंगे।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा है, “इस समय हम ‘क्रैक’ में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 2017 के स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह के अंत में रिलीज होगी। इसके लिए आपका प्यार चाहिए।“ अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया, जिसमें उनके चश्मे का एक ग्लास टूटा हुआ है। पोस्टर में एक कैप्शन भी है जिसमें लिखा हुआ है “हर तूफान में गुस्सा होता है और हर गुस्से के पीछे एक कहानी होती है।“

अक्षय ने एक इंटरव्यू में उन खबरों को बेबुनियाद बताया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वो 2002 की हिट फिल्म ‘आंखें ‘की अगली कड़ी में काम कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन