1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: इस तरह हुई अक्षय की फिल्म ‘रुस्तम’ की शूटिंग

VIDEO: इस तरह हुई अक्षय की फिल्म ‘रुस्तम’ की शूटिंग

 Published : Aug 10, 2016 08:45 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 08:45 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रुस्तम' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों को लंबे वक्त से से इस फिल्म का इंतजार था। लेकिन इससे पहले फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Akki- India TV Hindi
Akki

नई दिल्ली: अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'रुस्तम' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दर्शकों को फिल्म की रिलीज का लंबे से बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इससे पहले फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम ने जितनी मेहनत इस फिल्म को बनाने में की है उतनी ही इन्होंने मस्ती भी की है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा इलियाना डिक्रूज, इशा गुप्ता, अर्जन बाजवा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इलियाना, अक्षय की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म 'रुस्तम' विवाहेतर संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी नौसेना अधिकारी के.एन नानावती और उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय अपने करियर में पहली बार नौसेना के अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे।

फिल्म में अपने किरदार को लेकर हाल ही में अक्षय ने कहा था कि, “भारतीय नौसेना के नियमों के बारे में जानने के लिए मैंने ना कोई किताब पढ़ी, ना कुछ विशेष सीखा और ना ही नौसेना में किसी से मिला।“ उन्होंने कहा, हालांकि, सलामी देने, बैज धारण करने, चाल-ढाल और वर्दी पहनने जैसी तमाम चीजों की बारिकियों के बारे में नौसेना के एक अधिकारी हमें बताते थे और वर्दी धारण करने के बाद मेरी चाल ही बदल जाती थी। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन