1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने खोला राज, बताया ‘रुस्तम’ का Best Part

अक्षय कुमार ने खोला राज, बताया ‘रुस्तम’ का Best Part

 Published : Aug 09, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 06:42 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की टीम फिलहाल इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अक्षय कुमार का मानना है कि...

Rustom- India TV Hindi
Rustom

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की टीम फिलहाल इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर अक्षय कुमार का मानना है कि आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में एक महिला का विवाहेतर सम्बंध में होना फिल्म की खासियत है। अपराध की पृष्ठभूमि पर बनी रहस्य एवं रोमांच से भरपूर फिल्म रूस्तम नौसेना के अधिकारी के एम नानावटी की असल जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की कोशिश करते हैं। सम्बंधों में नए आयाम को दर्शाती इस फिल्म में अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, “आमतौर पर किसी हिन्दी फिल्म में एक पुरूष के विवाहेतर सम्बंध को दिखाया जाता है और उसकी पत्नी माफ कर उसे अपना लेती है और फिर वे खुशी-खुशी जीवन बिताते हैं। लेकिन ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसमें कोई महिला विवाहेतर सम्बंध में हो और वह माफी के लिए कहे और फिर पति यह फैसला करे कि उसे माफ करना है या नहीं।“ अक्षय ने मुंबई में एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि यही बात फिल्म की यूएसपी है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता कि वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं होता है।“

टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी ‘रुस्तम’ 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय अपने करियर में पहली बार नौसेना के अधिकारी का किरदार निभाते दिखेंगे।

उन्होंने कहा, “भारतीय नौसेना के नियमों के बारे में जानने के लिए मैंने ना कोई किताब पढ़ी, ना कुछ विशेष सीखा और ना ही नौसेना में किसी से मिला।“ उन्होंने कहा, हालांकि, सलामी देने, बैज धारण करने, चाल-ढाल और वर्दी पहनने जैसी तमाम चीजों की बारिकियों के बारे में नौसेना के एक अधिकारी हमें बताते थे और वर्दी धारण करने के बाद मेरी चाल ही बदल जाती थी।

‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ के बाद ‘रुस्तम’ के निर्माता नीरज पांडे के साथ अक्षय की यह तीसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन