1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रुस्तम' की टीम ने गुड़गांव में छात्रों संग मचाया धमाल

'रुस्तम' की टीम ने गुड़गांव में छात्रों संग मचाया धमाल

 Published : Aug 09, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 02:58 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'रुस्तम' की सह-अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता संग सोमवार को एमिटी विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करने पहुंचे।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

गुड़गांव: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'रुस्तम' की सह-अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता संग सोमवार को एमिटी विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करने पहुंचे। अक्षय कुमार के वहां पहुचने पर एमिटी विश्वविद्यालय परिसर चकाचौंध हो गया।

इसे भी पढ़े:-

यहां वे शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। अक्षय ने जैसे ही बोलना शुरू किया, उनके प्रशंसक 'अक्षय-अक्षय' चिल्लाने लगे। अक्षय ने विश्वविद्यालय के छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं इस तरह के दर्शकों को पाकर अभिभूत हूं।"

'खिलाड़ी' के नाम से चर्चित अक्षय ने दर्शकों की भीड़ से दो छात्रों को मंच पर बुलाया और उनके साथ 'रुस्तम' के गीत 'तेरे संग यारा' और 'तू के' पर डांस किया। वहीं इलियाना और ईशा ने अपनी खूबसूरती से छात्रों के दिलों को जीत लिया। अक्षय संग मंच पर गीत और डांस का सिलसिला लगातार एक घंटे तक जारी रहा। प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा सितारों संग सेल्फी भी ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन