1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बजरंगी भाईजान' एक्टर राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने दी हेल्थ अपडेट, बोले- 'अफवाह न फैलाएं'

'बजरंगी भाईजान' एक्टर राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने दी हेल्थ अपडेट, बोले- 'अफवाह न फैलाएं'

 Published : Jul 09, 2026 08:06 am IST,  Updated : Jul 09, 2026 03:01 pm IST

राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर फैल रही बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई और बेबुनियाद खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक्टर को डायबिटीज से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया, न कि किसी कीड़े के काटने की वजह से।

Rajesh Sharma- India TV Hindi
राजेश शर्मा Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

राजेश शर्मा, जो 'खोसला का घोसला', 'इश्किया', 'स्पेशल 26', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी कई दूसरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने किरदारों के लिए मशहूर यह एक्टर अभी पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ अपडेट देते हुए, उनके असिस्टेंट ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर फैल रही बेबुनियाद खबरों और अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही उनकी हेल्थ अपडेट भी दी है।

राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह

दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होन की असली वजह सामने आ चुकी है। उनके असिस्टेंट ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा गया था कि फौजी के सेट पर किसी कीड़े के काटने के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इन खबरों को फेक बताया है। एक वीडियो में उन्होंने साफ किया कि राजेश शर्मा को डायबिटीज से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से भर्ती कराया गया था, न कि कीड़े के काटने की वजह से। उन्होंने यह भी कहा कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और जल्द ही राजेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

वीडियो में एक्टर राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'मैं सुभाषी राजेश शर्मा का PA, उन्हें कोई इंफेक्शन नहीं हैं। डायबिटीज से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने कहा है कि चिंता की बात नहीं है, सब कुछ ठीक हो जाएगा तो कृपया आप लोग फेक न्यूज न फैलाएं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को रामोजी फिल्म सिटी में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। यह झूठ है। उन्हें कुछ दिन में बाद छुट्टी मिल जाएगी।'

राजेश शर्मा का वर्क फ्रंट

अपने एक्टिंग करियर में राजेश शर्मा कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए हैं, जिनमें 'क्रू', 'पाताल लोक', 'दबंग 3', 'मर्दानी 2', 'पति पत्नी और वो', 'बाटला हाउस', 'ड्रीम गर्ल' और 'द ताशकंद फाइल्स' शामिल हैं। हाल ही में उन्हें राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सब-इंस्पेक्टर कार्लोस लोबो का किरदार निभाया।

ये भी पढे़ं - प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती अभिनेता, हालत नाजुक

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा गया 'किस्सा कोर्ट कचहरी' का, अब होगा DNA, डायरेक्टर रजनीश जायसवाल ने किया ऐलान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन