1. Hindi News
  2. धर्म
  3. योगिनी एकादशी का व्रत रखें या न रखें, लेकिन इन 5 मंत्रों का जरूर करें जाप, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार!

योगिनी एकादशी का व्रत रखें या न रखें, लेकिन इन 5 मंत्रों का जरूर करें जाप, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार!

 Published : Jul 09, 2026 09:33 am IST,  Updated : Jul 09, 2026 09:33 am IST

योगिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। कहते हैं अगर इस पावन दिन पर श्री हरि विष्णु भगवान के इन 5 मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन की हर परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।

yogini ekadashi mantra- India TV Hindi
योगिनी एकादशी मंत्र Image Source : CANVA

योगिनी एकादशी इस साल 10 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है। ये दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं। लेकिन अगर व्रत रख पाना संभव नहीं है तो आप इस दिन कम से कम इन 5 मंत्रों का जाप तो जरूर ही करें। कहते हैं इन मंत्रों का जाप भगवान विष्णु की विशेष कृपा दिलाता है। चलिए जानते हैं ये कौन से मंत्र हैं। 

योगिनी एकादशी मंत्र

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः - योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं इस मंत्र को जपने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ध्यान रहे कि इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए। ये मंत्र बेहद चमत्कारी माना जाता है। कहते हैं इसके जाप से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है।

2- कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने । प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। - योगिनी एकादशी पर इस मंत्र का जाप आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा और पारिवारिक क्लेशों से मुक्ति दिलाएगा। अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो इस मंत्र का जाप एकादशी के दिन जरूर करें।

3- नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि । तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥ - एकादशी के दिन इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने से पारिवारिक कलह दूर होता है। साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

4- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् । लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥ - एकादशी पर इस मंत्र का जाप आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ आपको निडर भी बनाएगा।

5- ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वन्तरायेः अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय् त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप श्रीधनवन्तरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ॥ - भगवान विष्णु का ये मंत्र आपको स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाएगा। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं तो योगिनी एकादशी पर इस मंत्र का जाप आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

किस्मत बदलने आ रहा है 13 जुलाई का दिन, सूर्य-बुध के दृष्टि योग से 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।