1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को तगड़ा झटका, लिटन दास पूरी ODI सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

बांग्लादेश को तगड़ा झटका, लिटन दास पूरी ODI सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 08, 2026 11:44 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 11:44 pm IST

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लिटन दास जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह पहले ODI में भी नहीं खेल पाए थे और फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के बाद बाकी दोनों मैचों से भी बाहर कर दिए गए।

Litton Das- India TV Hindi
लिटन दास Image Source : AFP

जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज में पिछड़ चुकी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबर नहीं पाए हैं और उन्हें पूरी ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया है।

लिटन दास पहले ही 6 जुलाई को खेले गए पहले ODI से बाहर थे। उस समय उम्मीद थी कि वह अगले मुकाबलों तक फिट होकर वापसी कर लेंगे, लेकिन ताजा फिटनेस टेस्ट में वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाकी दोनों मैचों से भी बाहर रखने का फैसला किया है। अब वह ढाका में रहकर अपनी चोट से उबरने पर ध्यान देंगे।

फिटनेस टेस्ट में नहीं मिले अच्छे संकेत

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बयान जारी कर कहा कि लिटन पहले ही पहला ODI नहीं खेल पाए थे और अभी भी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। आज उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया, लेकिन नतीजे संतोषजनक नहीं रहे। लगातार दो ODI मैच होने वाले हैं और हमें नहीं लगता कि वह इतनी जल्दी फिटनेस हासिल कर पाएंगे कि इस सीरीज में कोई भूमिका निभा सकें। लिटन दास के बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने परवेज हुसैन इमोन को दूसरे और तीसरे ODI के लिए टीम में शामिल किया है। युवा बल्लेबाज के पास अब इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगा बांग्लादेश

तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था। अब मेहमान टीम के लिए दूसरा ODI करो या मरो का मुकाबला बन गया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा ODI 9 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश यह मैच हार जाता है तो सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में टीम पर जीत का दबाव रहेगा, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

यह भी पढ़ें:

'पाकिस्तान में हमारे रूम के बाहर गन लेकर खड़े थे', लिटन दास का T20 WC से हटने के फैसले पर बड़ा खुलासा

लिटन दास इस मामले में बन गए पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी, मुशफिकुर रहीम को छोड़ दिया पीछे

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल