1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के बेहद फायदेमंद हो सकता है एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे

डायबिटीज के मरीजों के बेहद फायदेमंद हो सकता है एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 09, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jul 09, 2026 06:30 am IST

डायबिटीज आज के समय में एक कॉमन बीमारी बन चुकी है। बुजुर्ग से लेकर यंगस्टर्स तक हर कोई इस बीमारी की चपेट में है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक है एलोवेरा जूस का सेवन। चलिए जानते हैं डायबिटीज में एलोवेरा जूस पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के बेहद फायदेमंद हो सकता है एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीजों के बेहद फायदेमंद हो सकता है एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे Image Source : MAGNIFIC

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण डायबिटीज एक बेहद आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं और घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ नेचुरल तरीके की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में से एक है एलोवेरा जूस। आयुर्वेद में एलोवेरा को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है, और शोध भी यह बताते हैं कि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए एलोवेरा जूस क्यों फायदेमंद है और इसके क्या-क्या बेनिफिट्स हैं।

1. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल

एलोवेरा में क्रोमियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। यह खून में ग्लूकोज के लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर में कमी आती है।

2. इंसुलिन प्रोडक्शन में मददगार
एलोवेरा के पौधे में 'फाइटोस्टेरॉल्स' नामक यौगिक होते हैं। ये यौगिक शरीर में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव पैदा करते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह पेनक्रियाज की कोशिकाओं को सक्रिय कर इंसुलिन के नेचुरल प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है।

3. शरीर को करता है डिटॉक्स
डायबिटीज के मरीजों का पाचन तंत्र अक्सर कमजोर हो जाता है। एलोवेरा जूस में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम होते हैं, जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाकर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

4. घाव भरने में सहायक
डायबिटीज के मरीजों में अक्सर देखा जाता है कि कोई भी चोट या घाव आसानी से नहीं भरता। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की अंदरूनी हीलिंग पावर को बढ़ाते हैं और संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।

सेवन का सही तरीका 
डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इससे सेहत को काफी फायदा होगा। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।