1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना कब चिंता का विषय बन जाता है? बता रहे हैं डॉक्टर

रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना कब चिंता का विषय बन जाता है? बता रहे हैं डॉक्टर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 08, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 10:09 pm IST

अगर आपको भी रात के समय पेशाब के लिए कई बार उठना पड़ रहा है तो इस स्थिति को गंभीरता से लें। डॉक्टर बता रहे हैं कि रात के समय ज़्यादा पेशाब आना किन गंभीर समस्याओं का संकेत हैं।

रात में बार-बार पेशाब आना- India TV Hindi
रात में बार-बार पेशाब आना Image Source : UNSPLASH

रात में एक बार पेशाब के लिए उठना कई लोगों में सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति रात में दो या उससे ज्यादा बार पेशाब के लिए उठ रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेडिकल भाषा में इसे नोक्चुरिया कहा जाता है। पीएसआरआई अस्पताल में कंसल्टेंट यूरोलॉजी, डॉक्टर के. विशाल सिंह, कहते हैं कि रात में बार-बार पेशाब आना उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मान लेना सही नहीं है। कई बार इसके पीछे गंभीर बीमारियों की वजह होती है।

किन समस्याओं में आती है बार बार पेशाब ?

  • डायबिटीज: अगर रात में बार-बार पेशाब के साथ ज्यादा प्यास लगना, वजन कम होना, थकान, धुंधला दिखना या बार-बार भूख लगना जैसे लक्षण हैं, तो डायबिटीज की जांच जरूरी है।

  • फ्लूइड बैलेंस: कई बार समस्या ब्लैडर की नहीं, बल्कि शरीर में फ्लूइड बैलेंस की होती है। जिन लोगों के पैरों में दिनभर सूजन रहती है, उनके लेटने पर फ्लूइड वापस ब्लड सर्कुलेशन में आता है और रात में यूरिन प्रोडक्शन बढ़ सकती है। यह हार्ट, किडनी का संकेत भी हो सकता है।

  • नींद संबंधी विकार: स्लीप एप्निया भी नोक्चुरिया का छिपा हुआ कारण हो सकता है। अगर व्यक्ति को तेज खर्राटे आते हैं, नींद में सांस रुकने जैसी समस्या होती है, सुबह सिरदर्द रहता है या दिन में बहुत नींद आती है, तो रात में बार-बार पेशाब को केवल ब्लैडर प्रॉब्लम नहीं समझना चाहिए।

  • पुरुषों में: पुरुषों में 40–50 की उम्र के बाद प्रोस्टेट का बढ़ना एक आम कारण है। ऐसे मरीजों को बार-बार पेशाब लगना, पेशाब शुरू करने में समय लगना या रात में कई बार उठना जैसी शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षणों को शर्म या उम्र का असर मानकर टालना ठीक नहीं है।

  • महिलाओं में: महिलाओं में यूटीआई (urinary tract infection) या मेनोपोज़ के बाद हार्मोनल बदलाव रात में पेशाब की फ्रीक्वेंसी बढ़ा सकते हैं। अगर पेशाब में जलन, दर्द, बदबू, हो, तो जांच जरूरी है।

रात में बार-बार पेशाब चिंता का विषय तब बनता है जब यह अचानक शुरू हो, लगातार बढ़ रहा हो, नींद खराब कर रहा हो, यूरिन में खून दिखे, पेशाब में जलन या दर्द हो, बुखार आए, पैरों में सूजन हो, सांस फूलती हो, बहुत ज्यादा प्यास लगे या अनचाहा वजन घटे। ऐसे संकेत डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।