1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर आई बड़ी अपडेट, 18 जुलाई को दिल्ली में होगा ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च! मेकर्स न की खास तैयारी

रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर आई बड़ी अपडेट, 18 जुलाई को दिल्ली में होगा ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च! मेकर्स न की खास तैयारी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 08, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 10:39 pm IST

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणः पार्ट 1' बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगा। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को एक ग्रैंड इवेंट में ग्रैंड अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, ये ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

ramayana- India TV Hindi
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर जल्द होगा लॉन्च। Image Source : YOUTUBE/SONY MUSIC INDIA

रणबीर कपूर स्टारर बिग बजट फिल्म 'रामायण' इस साल की उन फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म का बजट शुरुआत से ही चर्चा में है, फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है, जिसके चलते ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले दिनों ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था और अब 'रामायण' अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। खबरों के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को एक ग्रैंड इवेंट में दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।

ग्रैंड इवेंट में लॉन्च होगा 'रामायण' का ट्रेलर

'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है। मेकर्स नई दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य स्तर पर इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इस ट्रेलर लॉन्च में डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​का शामिल होना तय है। साथ ही, फिल्म के कास्ट के कई सदस्यों के भी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने की चर्चा है। बता दें, 3 महीने पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

रणबीर बने 'राम' तो साई पल्लवी बनीं 'माता सीता'

फिल्म की कास्ट की बात करें तो 'रामायण' में रणबीर कपूर 'प्रभु श्रीराम' की भूमिका निभाते नजर आने वाल हैं और साई पल्लवी 'माता सीता' की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस मेगा बजट फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश 'लंकापति रावण' की भूमिका में दिखाई देंगे और सनी देओल 'बजरंगबली' का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा रवि दुबे 'लक्ष्मण', अरुण गोविल 'दशरथ', लारा दत्ता 'कैकयी', काजल अग्रवाल 'मंदोदरी', इंदिरा कृष्णन 'कौशल्या', कुणाल कपूर 'इंद्र देव' और रकुल प्रीत सिंह 'सूर्पणखा' की भूमिका में नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी 'रामायणः पार्ट 1'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है  और फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज हो सकता है। फिल्म भारतीय महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और मेकर्स इस कालजयी कथा को आधुनिक तकनीक  और भव्य विजुअल इफेक्ट्स के साथ दर्शकों के बीच भव्य अंदाज में पेश करने वाले हैं। 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ेंः राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

'टॉक्सिक' से लेकर 'रामायण' तक, 5 अपकमिंग फिल्में बॉलीवुड में करेंगी डबल धमाल, दोहरे किरदारों में छाएंगे स्टार्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन