1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

 Published : May 30, 2026 04:19 pm IST,  Updated : May 30, 2026 04:19 pm IST

रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बन मशहूर हुए अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की 4000 करोड़ रुपये की अपकमिंग फिल्म में दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। एक्टर ने बताया कि उन्होंने यह किरदार क्यों चुना है।

Arun govil- India TV Hindi
अरुण गोविल Image Source : INSTAGRAM/@SIYARAMKIJAI

अरुण गोविल, जिन्होंने 39 साल पहले रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। वह अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में दिग्गज एक्टर अरुण ने राजा दशरथ का किरदार निभाने के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब पहली बार उनसे इस रोल का ऑफर मिला था तो वह इसे करने में हिचकिचा रहे थे। अब उन्होंने यह किरदार चुनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का करण बताया है।

अरुण गोविल ने क्यों चुना राजा दशरथ का किरदार

वैरायटी इंडिया को अरुण गोविल ने बताया कि उन्हें लगता है कि आने वाली 'रामायण' के मेकर्स रामानंद सागर की 'रामायण' से कोई जुड़ाव चाहते थे और इसीलिए उन्होंने उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया। 

'हां, रामायण में मैं राजा दशरथ यानी भगवान राम के पिता का किरदार निभा रहा हूं। अगर मुझे लगता कि यह सही नहीं है तो मैं इसे नहीं करता। सच कहूं तो शुरू में मैं यह रोल नहीं करना चाहता थास, लेकिन डायरेक्टर नितेश तिवारी इस बात पर अड़े हुए थे। वे हमारी रामायण और इस नई रामायण के बीच कोई जुड़ाव चाहते थे।'

राम नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल

अरुण गोविल ने 'लव कुश' में लक्ष्मण का किरदार निभाने की बात भी याद की और एक यादगार किस्सा शेयर किया है। 

'फिल्म लव कुश में, जिसमें जितेंद्र ने राम का किरदार निभाया था, वे चाहते थे कि मैं लक्ष्मण बनूं। मैंने प्रोड्यूसर से कहा था कि यह सही नहीं है, मुझे लक्ष्मण का किरदार मत दो, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। वे मुझे ही लेना चाहते थे। मैंने कहा ठीक है चलो करते हैं, लेकिन फिर देखो क्या हुआ। फिल्म एक दिन भी नहीं चली। उस फिल्म के बारे में कोई नहीं जानता।'

नितेश तिवारी की 'रामायण' का बजट

'रामायण' को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें VFX, एक्शन सीक्वेंस और बेहतरीन कलाकार हैं। इस साल की शुरुआत में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि फिल्म के दोनों हिस्सों को बनाने में कुल मिलाकर 4,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च आएगा। रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी को सीता के किरदार के लिए चुना गया है। वहीं, कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।

ये भी पढे़ं-

'धुरंधर' के लिए सबसे पहले चुने गए थे राकेश बेदी, आदित्य धर ने स्क्रिप्ट लिखने से पहले किया था साइन, बताई वजह

जुड़वा बच्चों संग पहली बार नजर आए दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, एक्टर बोले- 'एक पे एक फ्री'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन