ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र गोचर करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। बीते 4 जुलाई को शुक्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किए थे। शुक्र सिंह राशि में 1 अगस्त 2026 तक रहेंगे। शुक्र का यह गोचर इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत नहीं है। ज्योतिषों के अनुसार, इन राशि के जातकों पूरी जुलाई कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौनसी हैं।
कर्क राशि
शुक्र गोचर कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इनके लिए यह समय काफी कठिन और मुश्किलों भरा रहेगा। कर्क राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। इस समय कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर ही लें। शुक्र का गोचर आपके प्रेम जीवन को भी प्रभावित करेगा। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि
1 अगस्त तक कन्या राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेने-देन के मामले में खासतौर से सावधानी बरतें। इस समय किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। अपने रिश्तों पर ध्यान दें और कोई भी फैसला सोच समझकर लें। कार्यस्थल पर किसी भी तरह की गॉसिप या राजनीति से दूर रहें।
मकर राशि
शुक्र गोचर मकर राशि के जातकों की परेशानियों को बढ़ाएगा। धन के मामले में सावधान रहें वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यह समय निवेश के मामले में उत्तम नहीं रहेगा इसलिए इस मामले में अधिक सतर्कता बरतें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले 1 अगस्त तक आर्थिक मामले में सावधान रहें। बजट बनाकर चलें वरना पैसों की फिजूलखर्ची अधिक हो सकती है। पैसों से जुड़े फैसले लेने में थोड़ा सोच विचार करें। इस दौरान प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने में जल्दबाजी न करें वरना नुकसान हो सकता है। वहीं इस दौरान आपका प्रेम जीवन भी संकट से भरा रहेगा। रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
जुलाई में इस दिन बनने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत