1. Hindi News
  2. धर्म
  3. जुलाई में इस दिन बनने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

जुलाई में इस दिन बनने जा रहा है महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 08, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 06:19 pm IST

जुलाई में इस दिन दो बड़े ग्रहों का मिलन यानी युति बनने वाली है। इस युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा जो कि इन 3 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। तो यहां जानिए कि सौभाग्यशाली राशियां कौनसी हैं।

महालक्ष्मी राजयोग 2026- India TV Hindi
महालक्ष्मी राजयोग 2026 Image Source : MAGNIFIC

जुलाई में सूर्य और गुरु की युति बनने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग अत्यंत ही शक्तिशाली माना जाता है। जब भी सूर्य और गुरु एक साथ आते हैं तो शुभ राजयोग का निर्माण होता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में सूर्य और गुरु की इस युति से नवपंचम योग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। महालक्ष्मी राजयोग इन 3 राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। इन राशि के जातकों को अपार धन का लाभ मिलेगा साथ ही हार काम में भी सफलता प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

मेष राशि 

सूर्य और गुरु की यह युति मेष राशियों के जातकों के लिए अत्यंत ही लाभदायक रहेगा। इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। अचानक से धन का भी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि

महालक्ष्मी राजयोग के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। सारे रुके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। आपके अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। वहीं मिथुन राशि के कारोबारियों के लिए यह फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा होगा। 

कर्क राशि

महालक्ष्मी राजयोग कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर-परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। यह समय निवेश के लिए काफी अच्छा है, जिसमें आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। भूमि या वाहन खरीदने का सपना इस महीने पूरा हो सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय सबसे उत्तम है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

शनि की उल्टी चाल की भी अब लगेगी मार, ये 3 राशियां पहले से ही झेल रही थीं साढ़ेसाती का प्रकोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।