टेनिस फैंस के लिए 20 सितंबर का दिन बेहद खास और रोमांचक होने वाला है। वर्ल्ड कप ऑफ टेनिस के नाम से मशहूर डेविस कप 2026 टूर्नामेंट में कल कई दिग्गज देशों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अगर आप भी इस टूर्नामेंट को फॉलो कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कल के मुकाबले बहुत दिलचस्प होने वाले हैं।
चिली और स्पेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला
20 सितंबर के दिन का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे जर्मनी और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। 19 सितंबर को खेले गए दोनों मैचों के बाद अभी 1-1 की बराबरी है ऐसे में 20 सितंबर को कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद की जा सकती है। इसके ठीक एक घंटे बाद शाम 4:30 बजे ग्रेट ब्रिटेन (GBR) का मुकाबला इक्वाडोर से होगा जिसमें ग्रेट ब्रिटेन 19 सितंबर को खेले गए 2 मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बनाए हुए है।
भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे चिली और स्पेन के बीच तीसरे मैच की शुरुआत होगी खेला जाएगा। 19 सितंबर को दोनों टीमों के बीच में दो सिंगल्स के मैच खेले गए जिसमें स्पेन की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही जिसके बाद अब वह अंतिम-8 में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गया है। स्पेन की टीम में राफा जोदार, डानी मेरिडा, मार्टिन लैंडालूस, जाउमे मुनार और पेड्रो मार्टिनेज शामिल हैं। इस टीम के कैप्टन डेविड फेरर हैं। चिली टीम की बात करें तो अलेजैंड्रो तबीलो, क्रिस्टियन गारीन, टॉमस बैरियोस वेरा और मटियास सोटो शामिल हैं।
डेविस कप में 20 सितंबर के मैचों का शेड्यूल
- जर्मनी बनाम क्रोएशिया - 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- ग्रेट ब्रिटेन बनाम इक्वाडोर - शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- चिली बनाम स्पेन - रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
कब और कहां देखें लाइव मैच?
भारत में टेनिस फैंस 20 सितंबर को इस मुकाबले का सीधा प्रसारण अपने स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव देख सकते हैं। इन मैचों का प्रसारण भारत में VETO OTT पर ही किया जाएगा।
ज्वेरेव ने जीता पहला मैच
जर्मनी और क्रोएशिया के बीच पहला सिंगल्स मैच 19 सितंबर को अलेक्जेंडर ज्वेरेव और युवा खिलाड़ी मातेय डोडिग के बीच खेला गया। इस मैच में ज्वेरेव ने सीधे सेटों में डोडिग को 6-4 और 7-6 के अंदर से हरा दिया। इसके बाद जर्मनी की टीम टूर्नामेंट में 1-0 से आगे हो गई।
यह भी पढ़ें