A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार को हॉलीवुड नहीं, पंजाबी और साउथ की फिल्मों में है दिलचस्पी

अक्षय कुमार को हॉलीवुड नहीं, पंजाबी और साउथ की फिल्मों में है दिलचस्पी

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाउसफुल श्रृंखला की पिछली दो फिल्मों की तरह अक्षय इस फिल्म से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए अब बिलकुल तैयार हैं।

akki

इस फिल्म में अक्षय-रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर दिखाई देगी। दोनों पहले भी कई कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और आगे भी इन्हें एक साथ देखा जाता रहेगा। अक्षय कहते हैं, "रितेश और मैंने पहले भी कई कॉमेडी फिल्में एक साथ की हैं, जो काफी सफल रही हैं। कॉमेडी फिल्मों में एक-दूसरे के साथ ट्यूनिंग और कंफर्ट लेवल काफी अहम है, जो हम दोनों में है।" तो क्या इस जोड़ी को किसी एक्शन फिल्म में भी एक साथ देखा जाएगा। वह कहते हैं, "फिलहाल, हम कोई एक्शन फिल्म एक-साथ नहीं कर रहे हैं। भविष्य में ऐसा कुछ होगा तो देखेंगे।"

Latest Bollywood News