1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमा हायक को सामने देख खुद पर काबू नहीं कर पाए अक्षय कुमार

सलमा हायक को सामने देख खुद पर काबू नहीं कर पाए अक्षय कुमार

आज कल हर किसी पर सेल्फी का नशा सवार रहता है। बॉलीवुड सितारे इससे दूर नहीं रह पाए हैं। कई बार ये सितारे सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर करते हैं।

akshay- India TV Hindi
akshay

मुंबई: आज कल हर किसी पर सेल्फी का नशा सवार रहता है। बॉलीवुड सितारे इससे दूर नहीं रह पाए हैं। कई बार ये सितारे सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह हॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सलमा हायक के साथ नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- जॉन अब्राहम ने माना अक्षय हैं उनके 'गुरु'

दरअसल अक्षय हाल ही में दुबई में आयोजित समारोह 'द ग्लोबल टीजर प्राइज' के लिए गए थे। जहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायक से हो गई। उन्हें सामने देख अक्षय ने उनके साथ बिताए इस पल को कैमरे में कैद लिया।

दुबई के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार हॉलीवुड की अभिनेत्री सलमा हायक के साथ मुलाकात के दौरान सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक सके।

'एयरलिफ्ट' के 48 वर्षीय अभिनेता ने अभिनेत्री के साथ एक सेल्फी ली और इसे ट्विटर पर साझा करते हुये लिखा, "सेल्फी ऑफ ए लाइफटाइम.... दुनिया भर के सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान.... । दुबई में शिक्षक सम्मान समारोह ... सलमा हायक....।"

akshay

यह कार्यक्रम वैश्विक ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल फोरम का था जिसमें कल शाम एक शिक्षक को दस लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। फलस्तीन के एक शरणार्थी शिविर के एक शिक्षक को विजेता घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम में ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित मैथ्यू मैक्कनागे, बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन, परिणीति चोपड़ा और अली जाफर भी मौजूद थे। परिणीति ने मैक्कनागे के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें अक्षय और अभिषेक भी नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News