1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार के बेटे आरव और जावेद जाफरी की बेटी अलाविया की तस्वीरें हुईं वायरल

अक्षय कुमार के बेटे आरव और जावेद जाफरी की बेटी अलाविया की तस्वीरें हुईं वायरल

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया की जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

<p>bollywood news</p>- India TV Hindi
bollywood news

नई दिल्ली: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया 14 सितंबर को 16 साल के हो गए। अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर आरव की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था और दुख जताया था कि वह बर्थडे पर आरव के साथ नहीं हैं। आरव को अक्सर अपनी दोस्तों के साथ आउटिंग पर देखा जाता है। अब आरव की जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीर में आरव कुर्ते और पगड़ी में हैं। अलाविया ने वाइट आउटफिट पहना है।

अलाविया सिर्फ आरव की ही नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की भी दोस्त हैं। उनके इंस्टाग्राम पर सबके साथ तस्वीरें हैं।

अलाविया, जावेद जाफरी और हबीबा की बेटी हैं। उनके दो भाई मिज़ान जाफरी और अब्बास जाफरी हैं।

आरव, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं। उनकी एक छोटी बहन नितारा भी हैं।

Also Read:

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में रहने की सबसे ज्यादा फीस लेंगे अनूप जलोटा, हर हफ्ते लेंगे इतने पैसे

Bigg Boss 12 Grand Premier Live: आज ही होगा पहले कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन

Latest Bollywood News