अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग हुई पूरी
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग हुई पूरी
IANS
Published : Mar 02, 2020 09:41 am IST, Updated : Mar 02, 2020 09:41 am IST
यह फिल्म तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है।
Image Source : INSTAGRAMlamxi bomb
अभिनेता अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। तस्वीर में अक्षय फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को फिल्म की निर्माता शबीना खान ने साझा किया है, जिसे अभिनेत्री ने फिर से साझा किया है।
यह फिल्म तमिल हॉरर फिल्म 'मुनी 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है, जिसका नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' रखा गया है। इसकी कहानी राघव के आसपास घूमती है, जो एक डरपोक इंसान है। उसके शरीर पर एक ट्रांसजेंडर आत्मा कब्जा कर लेती है और अपने दुश्मनों से बदला लेती है।