1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सूर्यवंशी' के सेट से अक्षय कुमार और कटरीना कैफ का वीडियो हुआ लीक, स्पोर्ट्स बाइक पर आए नजर

'सूर्यवंशी' के सेट से अक्षय कुमार और कटरीना कैफ का वीडियो हुआ लीक, स्पोर्ट्स बाइक पर आए नजर

 Published : Feb 12, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 12:35 pm IST

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म की एक वीडियो लीक हो गई है।

akshay kumar and katrina kaif- India TV Hindi
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय एटीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के एक सीन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो एक फैन पेज ने शेयर की है।

वीडियो में अक्षय स्पोर्ट्स बाइक चला रहे हैं और कटरीना उनके पीछे बैठी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक गाने का सीन है।

कुछ दिन पहले फिल्म का एक टीज़र आया था जिसमें अक्षय, अजय देवगन और रणवीर सिंह गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करते नजर आएंगे।

सूर्यवंशी में अक्षय और कटरीना के साथ जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके फिल्म से जुड़ने की जानकारी दी थी।

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्में सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा और अब सूर्यवंशी आने वाली है। देखते हैं पहले आई तीन फिल्मों की तरह यह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं। सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन